मंजूर पठान, चंबा: चंबा तीसा मुख्यमार्ग पर चांजू नाला के पास शनिवार को अचानक से भारी लैंड स्लाइड हो गया। यहां पहाड़ का बड़ा हिस्सा सड़क को तोड़ते हुए नाले में जा गिरा। इसके साथ ही बड़ी बड़ी चट्टानें सड़क पर भी आ गिरी जिसकी वजह से चंबा तीसा मुख्यमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया हैं। चंबा तीसा मुख्यमार्ग के बंद होने से जहां एक तरफ ट्रैफिक थम गया, वहीं दूसरी और लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी हैं। देर रात को मार्ग को बहाल किया गया लेकिन सुबह करीब चार बजे भारी लैंड स्लाइड होने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया अब वाहनों की आवाजाही पर इसका असर पड़ रहा हैं।
इस मार्ग के बंद होने से 55 पंचायतों के लोगों को सुबह से ही मार्ग बहाल होने का इंतजार हैं क्योंकि लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए चंबा और तीसा जाने के लिए सुबह से इंतजार करना पड़ रहा हैं। वहीं प्रशासन ने यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से भी अपील की गई है की वो रात के समय सफर ना करें क्योंकि लगातार लैंड स्लाइड से खतरा यहां अभी भी बना हुआ हैं।
नकरोड़ के एसडीओ शैलेश राणा ने कहा की चंबा तीसा मुख्यमार्ग चांजू नाला के पास लैंड स्लाइड हो रहा हैं,जिसके चलते रास्ता बंद हो रहा हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग रात को सफर ना करें क्योंकि लैंड स्लाइड से परेशानी बढ़ रही हैं। शनिवार सुबह फिर रास्ता बंद हो गया हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास की उक्त मार्ग जल्द बहाल किया जाएगा ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
