चिंतपूर्णी,11 अक्टूबर(TSN)-शुक्रवार को शारदीय नवरात्रों के चलते चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष अष्टमी पूजन शुरू हो गया है. इस विशेष पूजा को पुजारी परिवार की ओर से सुबह दस बजे शुरू किया गया.
वहीं मंदिर आने वाले भक्तों ने भी मंदिर दर्शन करते करते हुए अष्टमी पूजन देखा.एसडीएम अम्ब सचिन शर्मा ने भी दुर्गा अष्टमी के अवसर पर चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचकर अष्टमी की पूजा में हिस्सा लिया.इस मौके पर मंदिर में पुजारी वर्ग की तरफ से हवन भी डाला गया.इस अवसर पर कंजक पूजन और माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया।अष्टमी के अवसर पर भी काफी संख्या में श्रदालुओं ने माता रानी के दर्शन किए.
