By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उमंग फाउंडेशन की पहल पर पुलिस ने रेस्क्यू किया मनोरोगी बुजुर्ग ..अपने परिजनों से मिलवाने में की मदद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > उमंग फाउंडेशन की पहल पर पुलिस ने रेस्क्यू किया मनोरोगी बुजुर्ग ..अपने परिजनों से मिलवाने में की मदद
himachalNews

उमंग फाउंडेशन की पहल पर पुलिस ने रेस्क्यू किया मनोरोगी बुजुर्ग ..अपने परिजनों से मिलवाने में की मदद

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/03/02 at 4:48 PM
Share

शिमला,2 मार्च(TSN)-“आप लोगों ने भगवान बनकर मेरे बुजुर्ग पिता की जिंदगी बचा ली।वरना शिमला की भीषण ठंड में वह मर जाते।पिछले 5 महीने से मेरी और मेरी मां की नींद उड़ी हुई थी,जब खराब दिमागी हालत की वजह से वह कहीं चले गए थे।” यह कहते-कहते पानीपत के गांव जोधन का वजीर सिंह (35) फूट-फूट कर रो पड़ा।वजीर सिंह के पिता रणबीर सिंह(65) को उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव के आग्रह पर छोटा शिमला थाना की एसएचओ ममता रघुवंशी ने तुरंत रेस्क्यू कर के आईजीएमसी शिमला में मेडिकल चेकअप कराया और एक रात थाने में सुरक्षित रखा। वह काफी दिनों से भीषण ठंड में टालैंड के बस स्टॉप पर बने रेन शेल्टर में रह रहे थे।

SHO ममता रघुवंशी ने हरियाणा पुलिस के माध्यम से ढूंढा बुजुर्ग का परिवार

बता दें कि एसएचओ ममता रघुवंशी ने सिर्फ उन्हें रेस्क्यू ही नहीं कराया बल्कि बातचीत में थोड़ा संदर्भ मिलने पर हरियाणा पुलिस के माध्यम से पानीपत की तहसील इसराना के गांव जोंधन खुर्द में उनके बेटे वजीर सिंह से संपर्क कर उसे शिमला बुला लिया। शनिवार को देर शाम छोटा शिमला थाने में पुत्र और उसके 5 महीने से लापता मनोरोगी पिता का मिलन किसी की भी आंखें नम कर सकता था। ममता ने उन लोगों को बस स्टैंड तक अपनी गाड़ी में छुड़वाया और रविवार को तड़के वे अपने घर पंहुच गए।

सोलन की सामाजिक कार्यकर्ता और उमंग फाउंडेशन की सदस्य विजय लांबा ने गत वर्ष 24 दिसंबर को सोलन से रणबीर सिंह को बहुत खराब हालत में देखकर पुलिस के जरिए रेस्क्यू कराया था।हैरानी कि बात यह है की सोलन पुलिस ने मेंटल हेल्थ केयर एक्ट 2017 के प्रावधानों के तहत न तो कोई कार्रवाई की और न ही उसके परिवार का पता लगाने का कष्ट किया।पुलिस ने उसे एक स्वयंसेवी संस्था के सुपुर्द कर दिया जहां कुछ दिन रहने के बाद वह कहीं चला गया।

बेटा वजीर सिंह बोला..पिछले वर्ष भी पिता हुए थे लापता

वजीर सिंह का कहना है कि उसके अनपढ़ पिता कई दशक से मनोरोगी हैं।इस कारण मेहनत मजदूरी तक नहीं कर पाते थे।मां दिहाड़ी पर मजदूरी करती थी जिससे घर का खर्च चलता था।पिछले वर्ष भी वह लापता हो गए थे और किसी से सूचना मिलने पर 2 महीने बाद मई में वह उन्हें पानीपत लाए थे।उसने प्रो.अजय श्रीवास्तव को फोन पर बताया कि अब पूरे गांव में शिमला की पुलिस और लोगों से उसके पिता का जीवन बचाने में मिली मदद की चर्चा हो रही है।

प्रो.अजय श्रीवास्तव ने की ये अपील

प्रो.अजय श्रीवास्तव ने कहा कि एसएचओ ममता रघुवंशी द्वारा तुरंत की गई कार्रवाई से एक मनोरोगी बुजुर्ग का जीवन बचाया जा सका।उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई मनोरोगी बेसहारा हालत में दिखता है तो उसे पुलिस के माध्यम से रेस्क्यू करने का प्रयास करना चाहिए।

TAGGED: Shimla umang foundation
Chandrika March 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article छोटी काशी में पहली बार भव्य इंटरनेशनल कल्चरल परेड़ का आयोजन, देखने उमड़ी भारी भीड़
Next Article शिमला में तेंदुए ने युवक पर किया हमला,लोगों में दहशत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?