By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में तेंदुए ने युवक पर किया हमला,लोगों में दहशत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में तेंदुए ने युवक पर किया हमला,लोगों में दहशत
himachalNews

शिमला में तेंदुए ने युवक पर किया हमला,लोगों में दहशत

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2025/03/03 at 3:31 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में एक बार फिर तेंदुए का खौफ हो गया है।गत रविवार रात्रि युवक पर तेंदुए के ह.मले से लोगों में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है ।शिमला के लालपानी बायपास पर रविवार रात्रि करीब 11बजे तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया।इससे पहले भी राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुआ देखा गया ।

घात लगाकर बैठे तेंदुए ने युवक की गर्दन पर किया ह.मला

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालपानी में रहने वाला युवक जब देर रात्रि अपनी गाड़ी पार्क कर घर को जाने लगा तो घात लगाकर बैठे तेंदुए ने युवक की गर्दन पर हमला कर दिया।गनीमत यह रही कि युवक ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए के हमले को देख लिया और युवक की जान बच गयी स्थानीय लोगों ने इससे पहले भी इस क्षेत्र में तेंदुआ देखा है लेकिन वन विभाग द्वारा अभी उस क्षेत्र में पिंजरा नही लगाया गया है।लोगों ने इस क्षेत्र में पिंजरा व कैमरे लगाने की मांग रखी है।इस बाबत लोग वन विभाग को कई मर्तबा अवगत भी करवा चुके हैं।सनद रहे इससे पहले भी लालपानी बायपास जाखू सहित अन्य क्षेत्रों में तेंदुआ लोगों पर ह.मला कर चुका है । यहां तक कि इस क्षेत्र के साथ लगते डाउनडेल से तो एक बच्ची को तेंदुआ उठा कर ले गया था इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।

लालपानी बायपास क्षेत्र में रह रहे मनोज ने बताई आप बीती

लालपानी बायपास क्षेत्र में रह रहे मनोज ने बताया कि उस पर गत रात्रि 11 बजे तेंदुए ने हमला किया। उन्होंने कहा कि जब वह गाड़ी लगाकर पार्किंग से नीचे आए तो तेंदुए ने उनकी गर्दन पर हमला कर दिया और उनके कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने कहा कि जैसे ही तेंदुए ने उनकी गर्दन पर हमला किया.उनका एक हाथ तेंदुए की गर्दन पर पड़ गया और उन्होंने तेंदुए की गर्दन को दबोच दिया,लेकिन तेंदुआ कुछ दूरी तक उन्हें घसीटता हुआ ले गया लेकिन उन्होंने तेंदुए की गर्दन को अपने हाथों से नहीं छोड़ा और कुछ देर बाद जब उन्होंने तेंदुए की गर्दन नहीं छोड़ी तो तेंदुआ और वह नीचे झाड़ियां में जैसे ही गिरे तो तेंदुए ने डर के मारे उन्हें छोड़कर वहां से भाग गया.उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनकी गाड़ी पर तेंदुआ हमला कर चुका है और यह कोई पहली घटना नहीं है .इससे पहले भी इस प्रकार की यहां पर घटनाएं घटित हो चुकी है.उन्होंने कहा कि इस बाबत वन विभाग को भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन वन विभाग का कहना है कि उनके पास पिंजरे उपलब्ध नहीं है

प्रशासन जल्द लगाए पर पिंजरा

वहीं अन्य स्थानीय निवासियों ने कहा कि इससे पहले भी वह वन विभाग के पास शिकायत कर चुके हैं।वन विभाग के कर्मचारी यहां पर आए लेकिन कोई पिंजरे यहां पर नहीं लगाए गए। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी यहां पर कई मर्तबा इस प्रकार की घटनाएं घटित हो चुकी है।लोगों ने यहां पर इससे पहले भी तेंदुए को देखा है कल रात्रि को तो युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया।उनकी प्रशासन से मांग है कि इस क्षेत्र में कैमरे लगाए जाएं और पिंजरा लगाया जाए जिससे तेंदुए को समय रहते पकड़ा जाए।स्थानीय लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र में काफी झाड़ियां भी है इन झाड़ियां को काटा जाए क्योंकि तेंदुआ झाड़ियां में भी घात लगाकर बैठ सकता है उन्होंने कहा कि अब इस हमले के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करते हुए यहां पर पिंजरे लगाएं और तेंदुए को पकड़े

TAGGED: Shimla leopard attack
Chandrika March 3, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article उमंग फाउंडेशन की पहल पर पुलिस ने रेस्क्यू किया मनोरोगी बुजुर्ग ..अपने परिजनों से मिलवाने में की मदद
Next Article भाजपा सांसद बोले…केंद्र सरकार न करे आर्थिक मदद तो सैलरी पेंशन भी नहीं दे पाएगी प्रदेश सरकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?