विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में बुधबार को स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों ओर बच्चो की उपस्थिति में विद्यालय की एन सी सी यूनिट (6 एचपी (1) सीओवाई एनसीसी ऊना) ट्रूप नंबर 155 एवं सिक्योरिटी विद्यार्थियों की ओर से मॉक ड्रिल के माध्यम से भूकंप से बचाव के तरीकों का प्रदर्शन किया गया। एन सी सी ऑफिसर ललित मोहन ओर वोकेशनल टीचर किशन चंद की अगुवाई में एवं प्रधानाचार्या सीमा कौशल के निर्देशानुसार प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीकों के बारे में छात्रों को सिखाया गया।
इस अवसर पर प्रवक्ता राकेश कुमार ,राजीव कौशल, सुनील कुमार, बलभद्र , राजीव कुमार , रेणु सरोच , कुमारी शैलजा,संजीव कुमार, धीरज, अछरा देवी,सतवीर सिंह ,अनिता भारद्वाज,राजेश कुमार, मनोज कुमार , किरण बाला ,सुरिन्दर सिंह , रविंदर सिंह, अनिल आदि मौजूद रहे।
