सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)-प्रदेश सरकार दीपावली पर प्रति व्यक्ति 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी देगी,जिसके तहत सोलन में राशन कोटा पहुंच चुका है ।
शुक्रवार को जानकारी देते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों पर प्रति व्यक्ति 500 ग्राम चीनी मिलती है,लेकिन इस बार प्रति व्यक्ति 600 ग्राम चीनी मिलेगी। 100 ग्राम चीनी का अतिरिक्त कोटा महंगाई के इस दौर में राशन कार्ड धारकों को कुछ राहत देगा।बता दें कि हर महीने की तरह 500 ग्राम चीनी प्रति व्यक्ति मिलती है, लेकिन दिवाली को लेकर इस बार 100 ग्राम अधिक चीनी प्रति व्यक्ति मिलने वाली है । उन्होंने कहा कि इसको लेकर जिला के 330 दुकानों पर राशन कोटा भी पहुंच चुका है और इसके तहत अब लोगों को चीनी उपलब्ध करवाई जाएगी।
