By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्कॉलरशिप कार्यक्रम के दूसरे दिन परागपुर में 476 युवाओं ने करवाया पंजीकरण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > स्कॉलरशिप कार्यक्रम के दूसरे दिन परागपुर में 476 युवाओं ने करवाया पंजीकरण
Uncategorized

स्कॉलरशिप कार्यक्रम के दूसरे दिन परागपुर में 476 युवाओं ने करवाया पंजीकरण

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/08/04 at 1:07 PM
Share

विकास शर्मा,चिंतपूर्णी-समाजसेवी संजय पराशर की ओर से युवाओं को दी जा रही छात्रवृत्ति में युवा काफी संख्या में पंजीकरण करवा रहे है। स्कॉलरशिप कार्यक्रम के दूसरे ओर आखिरी दिन परागपुर और पीरसलूही से 476 विद्यार्थियों ने विभिन्न कोर्स व डिप्लोमा के लिए अपना पंजीकरण करवाया है।

 

जसवां-परागपुर क्षेत्र के शिक्षा के लिए विजन आधारित अभियान पर काम कर रहे कैप्टन संजय पराशर द्वारा रखे गए स्कॉलरशिप कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है। कार्यक्रम के दूसरे व अंतिम चरण में परागपुर और पीरसलूही से 476 विद्यार्थियों ने विभिन्न कोर्स व डिप्लोमा के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। इस कार्यक्रम में अभी तक कुल 858 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इसके अलावा वीरवार को तीन मेधावी विद्यार्थियों को पीरसलूही में छात्रवृति के चैक भी संजय पराशर की ओर से भेंट किए गए।

इस अवसर पर सरकारी स्कूलों व कॉलेज में अध्ययनरत 37 पढ़ाई में अव्वल विद्यार्थियों को भी स्कॉलरशिप देने की घोषणा संजय पराशर ने की। पहले जहां संजय पराशर ने कुल 40 विद्यार्थियों को छात्रवृति देने का निर्णय लिया था, लेकिन अब मेरिट सूची में आए सभी छात्राें को भी कैप्टन संजय छात्रवृति प्रदान कर रहे हैं।

पीरसलूही व परागपुर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग लेने आए विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए संजय ने कहा कि जसवां-परागपुर क्षेत्र के अधिकतर विद्यार्थी प्रोफेशनल कोर्सेज करने के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों या पड़ोसी राज्य पंजाब में जाते है। जाहिर सी बात है कि बच्चों के लिए अभिभावकों पर भी होस्टल या किराए पर कमरा लेने के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। अच्छा होता कि इस दिशा में भी प्रयास किए जाते तो जसवां-परागपुर क्षेत्र में कोई इंजीनियरिंग कॉलेज या व्यवसायिक कोर्स करने के लिए शिक्षण संस्थान खोले जा सकते थे। पराशर ने कहा कि विडबंना है कि जसवां-परागपुर क्षेत्र के कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक कारणों से अपने मनपसंद विषयों का चयन नहीं कर सकते हैं और मजबूरी में उन्हें वो कोर्स या डिप्लोमा करने पड़ते हैं, जोकि आसपास के शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध होते है।

संजय ने कहा कि कई अभिभावकों ने उनसे अपनी इस मजबूरी को सांझा किया तो उन्होंने निर्णय लिया कि जसवां-परागपुर क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए घर-द्वार पर नामी शिक्षण संस्थानों के शिक्षा विशेषज्ञाेें को आमंत्रित किया जाएगा ताकि छात्रों के मन में जो उच्च शिक्षा या कोर्स करने के बाद रोजगार की क्या संभावनाएं हैं, जैसे सवालों का जबाव मिल सके। उन्होंने कहा कि जसवां-परागपुर क्षेत्र के चार स्थानों पर रखे गए इन कार्यक्रमों में हर पंचायत से विद्यार्थियों को कवर करने का प्रयास किया गया और यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस क्षेत्र के विद्यार्थी व युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर व चिंतित हैं और यही बड़ा कारण रहा कि स्कॉलरशिप कार्यक्रम में छात्रों ने गहन दिलचस्पी दिखाई और शिक्षा विशेषज्ञों से वे करियर टिप्स लेकर गए।

संजय ने कहा कि छात्रवृति पाने वाले विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और शीघ्र ही इन विद्यार्थियों को उनके पसंदीदा शिक्षण संस्थान में प्रवेश दिलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं, पंजीकरण करवाने आई मंदबाड़ा से काजल ने बताया कि वह बी.एड करना चाहती है। गरली से कर्ण ने बताया कि उसने जमा दो की परीक्षा उतीर्ण की है ओर वह बी-फामेर्सी करना चाहता है। मनियाला से अंजलि ने बताया कि बीएड करना चाहती है। कार्यक्रम में पहुंचे विद्यार्थियों ने स्कॉलरशिप कार्यक्रम व करियर गाइडेंस शिविर आयोजित करने के लिए संजय का आभार जताया। वहीं, संजय ने स्नातक में 95 प्रतशित हासिल करने वाली टिक्कर की छात्रा निधि ठाकुर को पीरसूलही में छात्रवृति प्रदान की। इसके अलावा भड़ोली जदीद नैंसी और निचली भड़ोली की तनु ठाकुर को भी पराशर ने स्कॉलरशिप के चेक भेंट किए।

admin August 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुठेड़ा में खोला गया ब्रॉडकास्ट रिकॉर्डिंग स्टूडियो, राजेंद्र राणा ने किया शुभारंभ
Next Article 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा है स्तनपान सप्ताह,गर्भवती महिलाओं को दी जा रही जानकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

प्रदेश सरकार 8 अक्तूबर से पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू करेगी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?