सोलन/योगेश शर्मा- शहर के चंबाघाट में शुक्रवार को श्मशानघाट के पास जाने वाले रास्ते में बच्चों को एक गड्ढे में व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है । जिसकी सूचना बच्चों ने स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी , जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट चुकी है।
एएसपी सोलन मौके पर पहुंचे , मामले की जांच जारी
एएसपी सोलन अजय कुमार राणा खुद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के चंबाघाट में श्मशान घाट के पास जाने वाले रास्ते में कुछ बच्चे खेल रहे थे, ऐसे में बच्चों की गेंद एक गड्ढे में जा गिरी । जिसके बाद बच्चे वहां गए और गेंद को उठाकर देखा कि , वहां पर एक मृत व्यक्ति पड़ा हुआ है, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची है।
एएसपी ने बताया कि डेड बॉडी को गड्ढे से निकाला गया है, फिलहाल व्यक्ति कौन है इसके बारे में पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करवाया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है कि व्यक्ति कौन है । फिलहाल शव किसी हिमाचल के ही रहने वाले व्यक्ति का देखने में प्रतीत हो रहा है।
