शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- देवभूमि हिमाचल प्रदेश की राजधानी में सात वर्षीय मासूम को शिक्षिका द्वारा पीटने का मामला सामने आया है।शिमला के फागली स्कूल में पढ़ने वाला मोहित दूसरी कक्षा का छात्र है।मोहित को यह मालूम नही कि शिक्षिका ने क्यों उसकी पिटाई कर डाली वह तो बस खेल रहा था। पिटाई से बच्चे के कान में चोटें आई हैं ।मोहित के माता पिता ने इस मामले की FIR भी दर्ज करवा दी है और इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की है।
सात वर्षीय मासूम मोहित ने कहा कि वह तो बस खेल रहा था।उसे नही मालूम कि मेडम ने उसे क्यों मारा।उसने कहा कि खेलने पर मेडम ने पिटाई कर डाली और उसके कान में चौट आयी है।मोहित के माता पिता ने कहा कि उसकी शिक्षिका द्वारा मेडम द्वारा पिटाई की गई जिससे बच्चे के कान में चौट आयी है।उन्होंने कहा कि इससे पहले भी शिक्षिका द्वारा बच्चे की पिटाई की गई थी लेकिन आज उसे बेहरमी से मारा गया कि उसके कान में चोटें आ गयी।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चे को चार महीने से अलग स्टाफ रुम में बिठाया जा रहा है और पढ़ाया नही जा रहा।आज मजबूरी में फिर इस मामले को लेकर FIR दर्ज करनी पड़ी ।बच्चे का मेडिकल भी करवाया गया कल बाकी टेस्ट होंगे।बच्चे के माता पिता ने कहा कि प्रशासन से यह मांग करते है कि इस तरह की शिक्षिका को स्थानांतरित किया जाए।
अध्यापिका बोली …बच्चे को हाथ तक नहीं लगाया है
वही अध्यापिका आशा कुमारी ने कहा कि पूर्व प्रधान द्वारा गलत तरीके से मीडिया मे अध्यापिका व स्कूल का नाम उछाला है,जो बहुत शर्मनाक है । उन्होंने कहा कि पूर्व एसएमसी प्रधान निलंबित होने के बाद से ही अध्यापको बच्चों व स्टाफ को प्रताड़ित करता रहता है । अध्यापिका ने कहा कि उन्होंने बच्चे को हाथ तक नहीं लगाया है बच्चे को खेलते समय चोट लगी है ।
