कुल्लू (मनमिन्दर अरोड़ा): देश के प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश में युवा मोर्चा की युवा संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। 24 सितम्बर को होने वाली इस रैली में प्रदेश भर से 100000 युवाओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब देश के प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं।
युवा संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठकें की जा रही है तो, वहीं आज जिला कुल्लू में भी युवा मोर्चा ने बैठक की इसमें रैली को सफल बनाने को लेकर भी चर्चा की गई और आगामी रणनीति किस तरह हो इसके बारे में भी चर्चा की गई। साथ ही जिला के बाकी मंडलो की बैठक के दिन भी तय किए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के मिशन रिपीट को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे और इस रैली से चुनावों का शंखनाद भी हो जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से एक और जहां भाजपा को बल मिलेगा। वही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर वह उनमें जोश भी भरेंगे। इस रैली की खास बात यह है कि इसमें 40 वर्ष से ऊपर का कोई भी युवा नहीं जाएगा। सभी युवाओं को संगठित कर रैली को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
