नालागढ़- जगत सिंह -नालागढ़, बवासनी पंचायत के गांव गोयला में एक किसान पर रंगडों (जंगली मक्खी) ने हमला कर दिया। इस दौरान किसान बेसुध होकर खेत मेें गिर गया। घायल अवस्था में उसे नालागढ़ अस्पताल लाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौ+त हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र देवी राम मंगलवार को अपने घर के साथ खेत में काम कर रहा था कि अचानक रंगडों (जंगली मक्खी) के झुण्ड ने उसपर धावा बोल दिया। ह+मले के दौरान वह बेहोश होकर खेत में ही गिर गया। हालत गंभीर होने के चलते गांववासी तुरंत ओमप्रकाश को नालागढ़ अस्पताल लेकर आएं। जहां डाक्टरों ने ईलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। डी.एस.पी. फिरोज खान ने मामले की पुष्टि की है ।
