राकेश,ऊना: ऊना पुलिस की ओर से न+शे को लेकर चलाए गए अभियान को लेकर एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। मंगलवार को ऊनापुलिस ने एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार एक महिला व पुरुष पुलिस को देख कर घबरा गए। पुलिस ने शक होने पर जब ट्रक की चेकिंग की तो ट्रक में से 129 किलो 600 ग्राम भु+क्की बरामद हुई। यह भु+क्की 10 बोरियों में भरी हुई थी।
पुलिस ने इस मामले में एक पुरुष व महिला को गिर+फ्तार कर मामले की जांच आरंभ कर दी हैं। मीडिया को जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया की न+शे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विशेष दल गठित किया गया हैं। इस टीम ने एक ट्रक संख्या ( एचपी 11- 5239) को चेकिंग के लिए रोका। ट्रक में ड्राइवर के साथ एक महिला भी मौजूद थी। पुलिस पार्टी की ओर से सवाल करने पर ट्रक ड्राइवर ने अपना नाम हरमन दीप व महिला ने अपना नाम हरजीत कौर निवासी पंजाब बताया।
पुलिस की ओर से उन्हें ट्रक की तलाशी करवाने के लिए कहा गया तो वह घबरा गए। ट्रक की तलाशी लेने पर 10 बोरियो में चू+रा पो+स्त (भुक्की )मिला जिनका वजन करने पर 129 किलो 600 ग्राम पाया गया हैं। दोनों आरोपियों को मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं। पुलिस अब पता लगाने में जुट गई हैं की न+शे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और कहां लेकर जाया जा रहा था।
