By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कथेड़ में नए अस्पताल भवन का चल रहा साइट डिवेलपमेंट काम , जल्द मिलेगी सुविधा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > कथेड़ में नए अस्पताल भवन का चल रहा साइट डिवेलपमेंट काम , जल्द मिलेगी सुविधा
healthhimachal

कथेड़ में नए अस्पताल भवन का चल रहा साइट डिवेलपमेंट काम , जल्द मिलेगी सुविधा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/01/17 at 2:58 PM
Share

सोलन:योगेश शर्मा- सोलन से तीसरी मर्तबा विधायक बने कर्नल धनीराम शांडिल के स्वास्थ्य मंत्री बनने से सोलन के न्यू कथेड़ में बन रहे मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के काम में तेजी आने की उम्मीद है। पिछली सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसका काम शुरू किया था। अस्पताल में तीन फेज बनने हैं, अभी इसके साइट डवलपमेंट का बनाने का काम ही चल रहा है। सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल के रश को कम करने और ट्रॉमा सेटर की सुविधा के लिए इस नए अस्पताल की बड़ी जरूरत महसूस की जा रही है। इसके लिए 90.33 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हुई है। अभी 29 करोड़ रुपए मिले हैं।

जल्द मिलेगी मरीजो को 300 बेड की सुविधा

पीडब्ल्यूडी विभाग सोलन के एक्सईएन अरविंद शर्मा ने कहा कि न्यू कथेड़ में बन रहे अस्पताल के साइट डवलमेंट का काम इन दिनों चल रहा है। यहां पर तीन फेज बनने है। इसके लिए 29 करोड़ की धनराशि मिली है। इस अस्पताल परिसर में 3 फेज इंटरकनेक्टिड होंगे, जिसमें 300 बेड की व्यवस्था होगी। यहां पर प्रस्तावित क्षेत्रीय अस्पताल में 200 बेड होंगे। जबकि 50 बेड का मातृ-शिशु अस्पताल और 50 बेड का ट्रॉमा सेंटर लेवल-3 भी इसी परिसर के साथ बनेगा। ट्राॅमा सेंटर बनने से नेशनल हाईवे पर होने वाली दुर्घटना के घायलों को तुरंत इलाज की सुविधा मिलेगी , जिससे बहुमूल्य जीवन को बचाने में मदद मिलेगी।

TAGGED: Solan new hospital
Chandrika January 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ओपीएस बहाली की अधिसूचना जारी,वित्त विभाग तैयार करेगा एसओपी
Next Article मंडी भराड़ी सड़क मार्ग को ग्रामीणों ने किया बन्द, सड़क के दोंनो ओर लगा लम्बा जाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?