बिलासपुर: सुभाष ठाकुर: मंडी-भराड़ी गाँव के फोरलेन विस्थापित परिवारों ने धरना –प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना हैं कि फोरलेन सड़क निर्माण के कारण उनके मकानों और भूमि को भारी हानि पहुंची है | उनके मकानों में बड़ी बड़ी दरारें आने के कारण उनमें रह पाना खतरे से खाली नहीं है ।
ग्रामीणों का कहना हैं कि दो वर्षों से अपने मकानों और भूमि के नुकसान का मुवावजा दिलाये जाने की राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और जिला प्रशासन तथा इस सड़क का निर्माण करने वाली गाबर कंपनी से बार बार मांग करते आ रहे हैं | लेकिन उन्हें हर बार कोरे आश्वासन ही दिये गए और उनकी किसी ने भी कोई सुध नहीं ली | जिस कारण विवश होकर उन्हें यह कदम उठाने को विवश होना पड़ा है और मंगलवार को फोर लेन सड़क मार्ग को बन्द कर दिया गया है।। किसी भी गाड़ी को अब वँहा से जाने नही दिया जा रहा है । सड़क के दोनों ओर लम्बा जाम लग गया है ।
