बीबीएन : जगत सिंह – पुलिस थाना बद्दी के तहत ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है । पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती से इंस्टाग्राम पर वर्क फ्राम होम के लिंक के जरिए 99,700 रूपये की ठगी की गई।
पीड़िता से ठग लिए गए 99700
पुलिस को दी शिकायत में अमीशा शर्मा निवासी कांगडा ने बताया कि वह बद्दी में एक फार्मा कंपनी में काम करती है । बीते दिन इंस्टाग्राम पर एक लिंक मिला, जिसमें वर्क फ्राम होम इन अमेजॉन कंपनी लिखा था । जब उसने लिंक को क्लिक किया तो इसे एक व्हाट्सएप नंबर मिला। जिस पर 20 मिनट काम करने के लिए 8 हजार रूपये का लालच दिया गया और फिर धोखाधड़ी से 99,700 रूपये ठग लिए लेकिन न तो पैसे वापिस मिले और न ही नौकरी दी गई ।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
थाना प्रभारी बद्दी राकेश राय का कहना है कि युवती के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत
दर्ज कर ली है । जिसकी आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और पुलिस मामले में जांच कर रही है।
