By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 7 अक्टूबर को ऊना के पुराना बस अड्डा में मनाया जाएगा प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का समारोह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > 7 अक्टूबर को ऊना के पुराना बस अड्डा में मनाया जाएगा प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का समारोह
himachalpoliticalpolitical

7 अक्टूबर को ऊना के पुराना बस अड्डा में मनाया जाएगा प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का समारोह

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/06 at 1:01 PM
Share

राकेश ,ऊना: 7 अक्तूबर को ऊना विधानसभा के पुराना बस अड्डा में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह के सुचारु एवं सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए और समय रहते सभी तैयारियां मुकम्मल करने को कहा।

डीसी राघव शर्मा ने बताया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस दौरान 296.35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इनमें सलोह में 128 करोड़ से निर्मित ट्रिप्पल आईटी जबकि ऊना में 36.29 लाख से निर्मित नैशनल करियर सैन्टर और 33.88 करोड़ से निर्मित लघु सचिवालय के भवन मुख्य रुप से शामिल हैं।

इसके अलावा आईटीआई ऊना के अतिरिक्त भवन, आईटीआई मैहतपुर, सर्किट हाउस ऊना, बसदेहड़ा के अस्पताल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय भवन सहित करोड़ों रुपये से निर्मित अन्य कई परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी। डीसी ने बताया कि समारोह में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी जिनके माध्यम से हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: himachal, political
admin October 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का लोकार्पण
Next Article ऊना जिला में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और शगुन योजना बनी वरदान,1113 बेटियों को मिली 3.41 करोड़ रुपए की मदद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?