By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का लोकार्पण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का लोकार्पण
electionhimachalpoliticalpolitical

7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का लोकार्पण

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/06 at 12:57 PM
Share

राकेश, ऊना: हरोली विस क्षेत्र के तहत सलोह में भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (ट्रिपल आईटी) के नए कैंपस का लोकार्पण 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने ऊना प्रवास के दौरान करेंगे। जिला ऊना के लिए राष्ट्रीय स्तर का यह संस्थान बहुत बड़ा महत्व रखता है, जो देश के बडे़-बड़े इंजीनियर तैयार करेगा।

ट्रिपल आईटी कैंपस में 750 विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रहने की सुविधा उपलब्ध है। इनके लिए तीन हॉस्टल बनाए गए हैं ओर प्रत्येक हॉस्टल में 250-250 विद्यार्थियों के ठहरने की क्षमता है। संस्थान से विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंयूनिकेशन इंजीनियरिंग ओर इंफरमेशन टैक्नॉलोजी में बीटेक की डिग्री हासिल कर पाएंगे। साथ ही ट्रिपल आईटी से पीएचडी की डिग्री भी हासिल की जा सकेगी।

संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं और उपकरण हैं, जिनका प्रयोग यहां के विद्यार्थी शिक्षा के लिए कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए यहां पर 3 करोड़ की लागत से ग्राउंड भी तैयार किया जा रहा है। नवनिर्मित परिसर में एकैडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, तीन हॉस्टल और निदेशक आवास बना है।

128 करोड़ रुपए की लागत से बने ट्रिपल आईटी के नए परिसर के लिए 50 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार ने दी है, जबकि 35 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार ओर 7.5-7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड व हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की है।

एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में ट्रिपल आईटी जैसा बड़ा संस्थान बनना गौरव का विषय है। इस संस्थान की फंडिंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर, 2017 को ट्रिपल आईटी के भवन की बिलासपुर में एम्स के कार्यक्रम के दौरान आधारशिला रखी थी और रिकॉर्ड समय में संस्थान का नया परिसर बन कर तैयार हो गया है। कोरोना महामारी के चलते निर्माण कार्य में दिक्कत भी आई, लेकिन अब इसका निर्माण कार्य तीव्र गति से चला और अब इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया जा रहा है।

TAGGED: himachal, political
admin October 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुधीर शर्मा ने छात्र राजनीति से की राजनीतिक सफर की शुरुवात,आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल है नाम
Next Article 7 अक्टूबर को ऊना के पुराना बस अड्डा में मनाया जाएगा प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का समारोह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?