By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डाक्टर्स की हड़ताल खत्म होने के बाद जोनल अस्पताल धर्मशाला में ओपीडी शुरू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > डाक्टर्स की हड़ताल खत्म होने के बाद जोनल अस्पताल धर्मशाला में ओपीडी शुरू
healthhimachal

डाक्टर्स की हड़ताल खत्म होने के बाद जोनल अस्पताल धर्मशाला में ओपीडी शुरू

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/08/23 at 2:46 PM
Share

राहुल चावला,धर्मशाला-कोलकाता घटना के विरोध में चल रही डाक्टर्स की हड़ताल के खत्म होने पर जोनल अस्पताल धर्मशाला में ओपीडी सुचारु रूप से चली,हालांकि संभावना जताई जा रही थी कि करीब तीन दिन बाद ओपीडी खुलने पर मरीजों की संख्या में भारी इजाफा होगा,लेकिन ऐसा कुछ नजर नहीं आया,ओपीडी खुलने पर सामान्य संख्या में ही मरीज उपचार हेतू अस्पताल पहुंचे थे।

अस्पताल प्रशासन की मानें तो स्ट्राइक के दौरान भी जो मरीज यहां पहुंचे थे,उन्हें बिना चेकअप के वापिस न लौटना पड़े,इसके लिए एमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गई थी और अतिरिक्त डाक्टर्स भी तैनात किए गए थे। सामान्य बीमारियों के अतिरिक्त गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों को भी किसी तरह की परेशानी न हो,इसका ख्याल रखा गया।जानकारी के अनुसार बरसात के दिनों में वायरल फीवर व स्किन एलर्जी के रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। एक अनुमान के अनुसार ऐसे मरीजों की संख्या 40 से 50 फीसदी रहती है।

1100 तक रहती है ओपीडी

धर्मशाला अस्पताल में हर दिन औसतन 1000 से 1100 मरीज उपचार व चेकअप के लिए पहुंचते हैं। एक या दो छुटिटयों के बाद जब अस्पताल खुलता है तो ओपीडी 1300 से 1500 तक पहुंच जाती है।लेकिन स्ट्राइक ख़त्म होने के बाद अस्पताल में मरीज ज्यादा नहीं पहुंचे। इसका कारण यह भी हो सकता है कि लोगों को अभी यह जानकारी ही नहीं हो कि डाक्टर्स की हड़ताल खत्म हो चुकी है। सामान्य दिनों की बात करें तो दोपहर एक बजे तक अस्पताल परिसर में मरीजों की भीड़ लगी रहती है,जबकि बुधवार को ऐसा कुछ नजर नहीं आया।

बरसात के दिनों में वायरल फीवर व स्किन एलर्जी सहित जलजनित रोगों के ज्यादा मरीज रहते हैं।बरसात में 40 से 50 फीसदी मरीज जो अस्पताल पहुंचते हैं,वो इन बीमारियों से ही पीडि़त होते हैं। स्ट्राइक के दौरान अस्पताल पहुंचे मरीजों को उपचार एमरजेंसी के माध्यम से उपलब्ध करवाया गया। एमरजेंसी में अतिरिक्त डाक्टर्स तैनात किए गए थे।

TAGGED: Dharamshala zonal hospital
Chandrika August 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अनुबंध कर्मचारी बोले ..अभी तक मर्यादा में रहकर की है मांग,साल में दो बार हो नियमितीकरण
Next Article सरकार को अस्थिर करने के आरोपों पर बालूगंज थाने में पेश हुए पूर्व विधायक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?