ऊना,राकेश(TSN)-नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है.इसी कड़ी में ऊना पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.पुलिस ने ऊना जिला में अफीम की खेती को पकड़ा है.
अफीम की खेती करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
दरअसल पुलिस के ASI संजीव चंदेल अपनी टीम के साथ गशत पर मौजूद थे उन्हें सूचना मिली की बसोली गांव में एक व्यक्ति द्वारा अफीम की अवैध खेती की गई है.अधिकारी अपनी टीम के साथ ग्राम बसोली पहुंचे और उन्होंने पंचायत के प्रतिनिधियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे.उन्होंने पाया कि एक व्यक्ति द्वारा सरसों के खेत के साथ ही अफीम की अवैध खेती की हुई थी.पुलिस ने अफीम की खेती से करीब 128 पौधे उखाड़े हैं और उन्हें अपने कब्जे में लिया है. पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में आगे भी इसी प्रकार नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होती रहेगी. उन्होंने कहा नशे का कारोबार करने वाले और इनमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्श नहीं जाएगा
