संजु चौधरी, शिमला: अब वह समय आ गया है, जब भारतीय जनता पार्टी की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को रोकने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक विचार के साथ चलना होगा। बीजेपी को रोकने के लिए विपक्ष को एक मंच पर आने की जरूरत हैं। यह बात शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बुरी तरह डर गई हैं। उन्हें बेवजह परेशान करने के लिए उनकी सदस्यता रद्द करने का काम किया गया हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा ने दावा किया कि आने वाला समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी का है और वह देश में एक सशक्त चेहरे के रूप में रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को अब एक मंच पर आकर बीजेपी की नीतियों के खिलाफ लड़ना चाहिए।
