तीसरे दिन सप्लाई कर रहा है , जिससे अब शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। 20 दिन पहले निगम यही पानी की सप्लाई शहर में 5-6 दिन बाद कर रहा था। निगम के पास इन दिनों पानी की सप्लाई बेहतर है। नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर का कहना है कि इन दिनों निगम शहर में पानी की सप्लाई तीसरे दिन की जा रही है और किसी भी तरह की कम्प्लेंट निगम के पास पानी की सप्लाई को लेकर नही पहुंच रही है।
नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि सोलन शहर में निगम द्वारा हर वार्ड में पानी की वेस्टेज को भी देखा जा रहा है और इसके लिए निगम के किमैन को निर्देश दिए गए है कि यदि पानी की टेंकियां ओवरफ्लो शहर के किसी भी वार्ड में होती है तो उनका पानी बन्द किया जाए, उसके बाद निगम के पास लोग खुद आएंगे फिर उनसे जवाब मांगा जाएगा। ग्रोवर ने कहा कि निगम समय समय पर पानी की स्टोरेज कर रहा है और इन दिनों पर्याप्त मात्रा में पानी निगम के पास है। उन्होंने कहा कि शहर को रोजाना 20 से 22 लाख गेलेन पानी चाहिए होता है। पूनम ग्रोवर ने कहा कि यदि सोलन शहर में पानी की ओवरफ्लो की समस्या की शिकायत उनके पास आती है तो उस पर शिकंजा कसा जाएगा वहीं दूसरी तरफ उन्होंने शहर में जगह-जगह टूटी पानी की पाइपों को लेकर कहा है कि निगम इसको जल्द ठीक करेगी ताकि शहर में पानी की आपूर्ति सही ढंग से हो सके।
