संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन मंगलवार को भोजन अवकाश के बाद सत्तापक्ष के विधायकों का समय पर सदन में न पहुंचने पर विपक्ष के विधायक विरोधस्वरूप सदन से उठकर बाहर आ गए। बीजेपी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि सत्तापक्ष सदन चलाने के लिए गंभीर नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि भोजन अवकाश के बाद सतापक्ष का कोई भी विधायक तय समय से 15 मिनट बाद भी सदन में नहीं पहुंचा। इस विषय पर जब वह स्पीकर से मिले तो उनसे भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। सदन में बजट को लेकर चर्चा चली है लेकिन सरकार इसको लेकर कोई गंभीर नहीं हैं। सदन की गरिमा रखी जानी चाहिए। इसके खिलाफ विपक्ष सदन से बाहर आ गया हैं।
