राकेश,ऊना: ऊना-संतोषगढ़ रोड़ पर स्थित नंगड़ा में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने वारदातों को अंजाम दिया हैं। यहां चोरों ने ह दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया हैं। घटना के वक्त दोनों ही परिवारों के लोग घर में नहीं थे।
चोरी की घटनाओं की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दी हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार धीमान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनाओं का जायजा लेने के साथ साथ पीड़ित परिवारों से बातचीत करते हुए जानकारी भी हासिल की। इस क्षेत्र में पिछले 2 माह से चोरों की लगातार सक्रियता पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल हैं।
ताजा घटना में नंगड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड दो में दो घरों के ताले तोड़कर चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया गया हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई और सीसीटीवी फुटेज की भी मदद लेने की बात कही हैं।
