By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गुड गवर्नेंस पर आयोजित हुई कार्यशाला,निर्धारित समयावधि में कार्यों का निष्पादन ही अच्छा सुशासन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गुड गवर्नेंस पर आयोजित हुई कार्यशाला,निर्धारित समयावधि में कार्यों का निष्पादन ही अच्छा सुशासन
himachalpolitical

गुड गवर्नेंस पर आयोजित हुई कार्यशाला,निर्धारित समयावधि में कार्यों का निष्पादन ही अच्छा सुशासन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/24 at 12:27 AM
Share
राकेश,ऊना: 19 से 25 दिसंबर तक मनाए जा रहे गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत शुक्रवार को डीआरडीए हॉल में जिला स्तरीय गुड गवर्नेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला के समस्त विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आरएम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।कार्यशाला में अधिकारियों को संबोधित करते हुए आरएम शर्मा ने कहा कि सुशासन का उद्देश्य लोगों की बेहतरी है। सभी अधिकारी निर्धारित समयावधि में लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि सुशासन के बिना कोई भी विकासात्मक योजना लोगों के जीवन में सुधार नहीं ला सकती। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं नागरिक अपने कर्तव्यों का प्रभावी तथा ईमानदारी से निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अपने कार्य के लिए आने वाले लोगों को प्रतीक्षा ना करवाएं अपितु लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या समझ कर कार्य करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा की जा सके।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या का समाधान होने के उपरांत संबंधित व्यक्ति को अवश्य सूचित करें की उनकी समस्या का समाधान हो चुका है तभी वह व्यक्ति संतुष्ट होगा और यही अच्छा सुशासन है।
वहीं सेवानिवृत्त एचपीएएस अधिकारी टेक चंद ने कहा कि अधिकारियों को अपने कार्य के प्रति निष्ठावान होना चाहिए ओर ग्रामीण स्तर तक लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में अपने कार्य को निपटाने के लिए आए लोगों के साथ अधिकारी अच्छा व्यवहार करें और अपने अधीनस्थ स्टॉफ पर भी पूरी नज़र रखें। यदि कोई व्यक्ति कार्यालय के बार-बार चक्कर काट रहा है तो उसे अवश्य पूछें कि वह किस कार्य के लिए आए हैं।
सभी अधिकारी लोगों के हित के लिए कार्य करें लोगों की आप के प्रति जो उम्मीदें हैं उन पर खरा उतरने का प्रयास करें। इस अवसर पर डाईट प्रधानाचार्य देवेंद्र चैहान ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में दी जा रही सेवाएं ओर डाॅ.अजय अत्री ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में दी जा रही सेवाओं के बारे जानकारी दी।इसके अतिरिक्त मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डिवेल्पमेंट की ओर से शिवानी ने जिला में संचालित किए जा रहे स्वयं सहायता समूहों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
TAGGED: good governance, una, Workshop
admin December 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गुरचाल ममूह आयुष विभाग ने जांचा लोगों का स्वास्थ्य,औषधीय पौधों के महत्व के बारे दिया ज्ञान
Next Article संस्थानों को डिनोटिफाइड करने के विरोध में उत्तरी भाजपा,10 गारंटियों को पूरा करने की कही बात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?