संजीव महाजन,नूरपुर : नूरपुर ब्लाक की पंचायत गुरचाल ममूह के आयुष हैल्थ एंड वैलनेस सैंटर में आयुष विभाग हिमाचल की ओर से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन यहां किया गया था। यह आयोजन गुड गवर्नेंस के किया गया जिसमें वहां पहुंचे लोगों की निःशुल्क जांच ओर उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाईयां वितरित की गई।
इस कैंप में बच्चों व लोगों को योगा के बारे जानकारी दी गई ओर इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने योगा करके लोगों को बताया कि योग का क्या-क्या लाभ शरीर को मिलता हैं। इस शिविर में नूरपुर के अलग-अलग आयुष हैल्थ सैंटरों से एमडी डाक्टरों ने लोगों की जांच की।
एसडीए एमओ नूरपुर डॉ.तनुजा नागपाल ने कहा कि आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश के तहत गुड गवर्नेंस वीक उसके तहत आयुष हैल्थ सेंटर गुरुचाल में एक शुरू हुआ हैं। इसमें हम निशुल्क दवाइयां और मैडिकल चैकअप करेंगे। इस शिविर में नूरपुर से अगल-अलग हैल्थ सेंटर्स से एमडी डाक्टर आए हैं जो हैल्थ चैकअप के साथ योग के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी देंगे।
उन्होंने कहा कि जैसे मौसम बदल रहा है इस मौसम में लोगों को खांसी,श्वास जैसी बीमारियां होने की संभावना ज्यादा हैं। इसके लिए हम एक आयुष किट का वितरण भी करेंगे। इस किट में जो आयुर्वेदिक दवाईयां है इससे लोगों की इमियूनिटी बढ़ेगी जिससे उनको फायदा होगा। साथ में हम उनको आयुर्वेदिक जड़ीबूटियों के पौधों की जानकारी दे रहे हैं। कैसे इनसे फायदा होगा उसके बारे बताया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि योग और हमारी जीवनशैली कैसी होनी चाहिए हम चाहते हैं। हर घर में आयुर्वेद का प्रचार हो इसलिए हमने गुड गवर्नेंस के तहत शिविर लगाए हैं। उन्होंने दोबारा कारोना के खतरे को लेकर यह कहा कि हमें पहले की तरह कारोना के दिशानिर्देशों की पालना करनी चाहिए ओर अगर किसी को ज्यादा दिनों से खांसी या बुखार आ रहा है तो वह अस्पताल में जाकर उसकी जांच करवाएं। जिसने कारोना की दूसरी डोज नहीं लगाई हो वह अवश्य नजदीक किसी भी सेंटर पर जाकर इस डोज जरुर लगवा लें।
