बिलासपुर: मुख्य निर्वाचन कार्यालय व जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर ने विधान सभा निर्वाचन 2022 की तैयारियों को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला आयोजित की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने बताया कि कार्याशाला में अन्य जिलों के साथ जिला के इ.आर.ओं. और ए.इ.आर.ओ को चार अहरता तिथी, आधार का जुडाव, सेवा अहरता मतदाताओं के लिए और निर्वाचन कार्यो के लिए कार्यालय के स्थान का अधिकरण जैसे मुद्दो की जानकारी व चर्चा की गई।
उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव सम्बधित कार्याे का निर्वाह करने के लिए किसी भी तरह की कोताही की गुंजाइश न रखें। इसे गभीरता पूर्ण तरिके से पूर्ण करने के लिए यथासम्भव प्रयास करें। उन्होने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता नई संशोधन के अनुसार एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई, एक अक्तूबर अहरता तिथि के अनुसार एक अक्तूबर को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवक युवतियों का नाम दर्ज करने के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्याशाला में राष्ट्रीय स्तर के स्रोत व्यक्ति एवं उपमण्डलाधिकारी सुन्दरनगर धर्मेश रमोत्रा ने संवेधानिक प्रावधान तथा हाल ही में लोग सभा में पारित संसोधनों पर लैगिंग समानता, फॉर्म-6(ख) और मुख्य निर्वाचन कार्यालय शिमला से आए मुनशी शर्मा और विरेन्द्र चौहान ने भारत निर्वाचन के दिशा निर्देशानुसार बिलासपुर व अन्य जिला से आए 46 निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
