नालागढ़ (जगत सिंह): न्यू नालागढ़ कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक परिवार पैदल न्यू नालागढ़ कॉलोनी की ओर अपने किसी रिश्तेदार के जा रहा था तो अचानक पीछे से एक बाइक आया उसने पीछे चल रही महिला को बुरी तरह से टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बाइक वाला युवक भी सड़क पर गिर गया।
आसपास के लोगों की मदद से दोनों को नालागढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया , लेकिन महिला की हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए अस्पताल में स्थित डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक ज्योति देवी जिसकी उम्र 36 वर्ष थी वह नालागढ़ में एक निजी कंपनी में काम करती थी।
