राकेश, ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना में प्रदेश सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से धान खरीद केंद्र का आरंभ वीरवार से हुआ। ज़िले के टाहलीवाल और टकारला में दो केंद्रों में धान की खरीद की जाएगी । गुरुवार को टाहलीवाल के धान खरीद केंद्र का उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडी बोर्ड के चेयरमैन बलबीर बग्गा और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौज़ूद रहे ।
इस दौरान उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार ने बताया कि प्रदेश में पहली बार किसी सरकार की ओर से खाद्य आपूर्ति विभाग के माध्यम से धान खरीद किए जाने की बात कही। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को श्रेय दिया, जबकि इन धान खरीद केंद्रों के आने से किसानों को पंजाब जाने से मुक्ति मिलने की बात कही। वहीं राम कुमार ने किसानों को धान खरीद का पैसा 48 घंटे में मिलने की जानकारी दी ।
गौरतलब है कि इन धान खरीद केंद्रो में किसान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा क्रमबद्ध रूप से जाकर धान बेच सकेंगे,जिससे किसानों को असुविधा न हो। वहीं धान खरीद का पैसा भी उन्हें तय समय के अंदर मिलेगा।
