बीबीएन : जगत सिंह -नालागढ़ के तहत वार्ड नंबर 9 में एक दर्द+नाक सड़क हा+दसा होने का मामला सामने आया है ।पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है
जानकारी के अनुसार व्यक्ति वीरवार दोपहर को वार्ड-9 की ओर से रामलीला मैदान की तरफ आ रहा था, मोटरसाईकिल उतराई में अनियंत्रित हो गया और मोड़ पर खड़ी कार से टकराकर 30 से 40 फीट घर की छत पर जा गिरा। इस हा+दसे में व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक व्यक्ति अपने रिश्तेदारों के पास आया हुआ था और घर लौटते समय हा+दसे का शिकार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। अब शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। थाना नालागढ़ के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि हादसे में व्यक्ति की मौत हुई है यह हा+दसा मोटरसाईकिल के अचानक अनियंत्रित होने से हुआ है।
