By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सरकारी राजस्व की कच्ची रसीद पर होती है उगाही, लोग जता रहे आपत्ति
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सरकारी राजस्व की कच्ची रसीद पर होती है उगाही, लोग जता रहे आपत्ति
himachalNews

सरकारी राजस्व की कच्ची रसीद पर होती है उगाही, लोग जता रहे आपत्ति

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/10 at 11:04 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – नम्बरदारों के माध्यम से सरकार साल में दो बार जमीन पर वसूलती है। इसे आम भाषा में ’’मामला गुराही’’ कहा जाता है। जमीनों के मालिक इस शब्द को अच्छी तरह से जानते हैं क्योंकि वे भी साल में दो बार मामला अदा करते हैं। मामले के रूप में दिया गया कर नम्बरदारों के माध्यम से सरकार के खाते में जाता है। नम्बरदार मामला लेने पर एक सादे कागज पर अपनी मोहर लगाकर उसे रसीद के तौर पर जमीन के मालिक को दे देते हैं। आज जब यह नम्बरदार मामला उगाही के लिए गोहर उपमंडल के गणई गांव निवासी सेवानिवृत अवर सचिव कमल देव चौहान के घर पहुंचे तो उन्होंने कच्ची रसीद दिए जाने को लेकर आपत्ति जताई।

कमल देव चौहान का कहना है कि जब यह राजस्व सरकार के खाते में जा रहा है तो फिर इसकी पक्की रसीद क्यों नहीं दी जा रही। कमलदेव ने तुरंत प्रभाव से यह मामला तहलीदार गोहर के ध्यान में भी लाया और इस पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया। कमल देव का कहना है कि आज के दौर में ऐसी कच्ची रसीद देने से लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां फैलती हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि मामले के रूप में की जाने वाली राजस्व उगाही की पक्की रसीद दी जाए, ताकि लोगों में कोई भ्रांति न फैले।

नम्बरदार भी बोले- हमें पक्की रसीदें दो, हमें कोई आपत्ति नहीं

मामला उगाही करने आए नम्बरदार खेम सिंह और दिला राम भी इस बात से सहमत नजर आए और कहा कि अगर सरकार उन्हें पक्की रसीदें उपलब्ध करवाती है तो इससे उनके कार्य में ही आसानी होगी। नम्बरदार खेम सिंह और दिला राम ने बताया कि आज दिन तक उन्होंने मामलों की उगाही ऐसी ही कच्ची रसीदों के माध्यम से की है। कोर्ट केस में भी उनकी यही रसीद वैध मानी जाती है। लेकिन सरकार अगर पक्की रसीदें उपलब्ध करवाए तो यह बेहतर रहेगा।

क्या होता है मामला

मामला राजस्व विभाग में सभी की जमीनों से वसूले जाने वाले कर को कहा जाता है। इस कर को सदियों से वसूला जाता आ रहा है। प्रति बीघा के हिसाब से यह मामला लिया जाता है जोकि मुश्किल से 100 या 500 रूपए बनता है। यह कर साल में दो बार रबि और खरीफ की फसलों के दौरान वसूला जाता है और इसे वसूलने का कार्य नम्बरदारों का होता है।

Chandrika August 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नालागढ़ के वार्ड-9 में दर्द+नाक सड़क हा+दसा.. एक बाइक अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटना+ग्रस्त
Next Article हिमाचल प्रदेश कॉर्पोरेट कर्मचारी संघ की ज्वाइंट एक्शन कमेटी बैठक आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?