संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर के तहत पुलिस थाना फतेहपुर के साथ लगती पंचायत हाड़ा के भवन से सौ मीटर की दूरी पर रिहाईशी क्षेत्र में शुक्रवार को एक जिंदा हैंडग्रेनेड मिला हैं। इलाक़े में इस तरह से हैंडग्रेनेड मिलने से दह+शत फैल गई हैं। स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया की जब वे घर से बाज़ार की तरफ आ रहे थे उस समय उन्होंने रास्ते के किनारे एक ग्रेनेड जैसी चीज पड़ी देखी जिसकी जानकारी उन्होंने थाना फतेहपुर में दी। जानकारी मिलते ही थाना फतेहपुर की टीम मौक़े पर पहुंची व ग्रेनेड के पास के करीब सौ मीटर के क्षेत्र को सील कर दिया ।
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया की ग्रेनेड की जानकारी मिलते ही बी डी सेल धर्मशाला को जानकारी दे दी गई हैं ओर आगामी कार्रवाई होने तक क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई हैं। वहीं प्रधान सुशील कलिया ने बताया की इस रास्ते से करीब सौ लोगों का आना जाना रहता हैं उन्होंने कहा की जीवित ग्रेनेड मिलना चिंतजनक हैं।
