ऊना,राकेश(TSN)-जिला प्रशासन द्वारा अवैध माइनिंग में लगे वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है.इसी कड़ी में एक ट्रैक्टर का भी चालान किया गया है.ट्रैक्टर का चालान किए जाने के बाद ग्राम पंचायत के लोग एकत्रित होकर डीसी कैंपस पहुंचे,जहां पर उन्होंने अवैध माइनिंग के खिलाफ मोर्चा खोल और पंचायत द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों के लिए रेत ले जाने वाले ट्रैक्टरों का चालान किए जाने को लेकर अपनी आवाज बुलंद की.
पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि गांव में विकास कार्य को लेकर ट्रैक्टर रेत की सप्लाई लेकर आते हैं और वह रेत भी मैनुअल तरीके से नदी से निकाल कर लाते हैं,लेकिन रास्ते में उनका चालान किया जाता है.ग्राम पंचायत के विकास कार्य व आम लोगों को घर बनाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.जबकि जो लोग अवैध रूप से माइनिंग कर रेत ले जा रहे हैं.उनके खिलाफ प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है की पंचायत के विकास कार्य और लोगों को घर बनाने के लिए कोई ऐसी दिशा निर्देश जारी करें ताकि जो लोग मैनुअल तरीके से रेत लेकर जा रहे हैं.उनके चालान ना किए जाए और जो लोग अवैध माइनिंग में शामिल है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने अपना ज्ञापन जिला प्रशासन को सौम्पा है.
