शिमला:संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर आज मतदान हुआ,जहां लोग काफी तादात में अपना वोट डालने पहुंचे .वहीं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भी कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के केल्टी मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.इस दौरान जहां उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की.वहीं पर भाजपा पर भी निशाना साधा और साथ ही जीत का दावा किया.उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी महंगाई और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है,लेकिन भाजपा मंदिर, मस्जिद, मुसलमान, भैंस, मुजरा पर चुनाव लड़ते हैं लेकिन लोग उनके बहकावे में नहीं आने वाले हैं।
पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने वोट डालने के बाद कहा कि देश मे लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है.आज हिमाचल प्रदेश कि 4 लोकसभा सीटों सहित विधानसभा सभा की 6 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है.मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है वही भाजपा मुद्दों से हटकर हिन्दू मुस्लिम,मंदिर – मस्जिद,गाय,भैंस,मंगलसूत्र और मोदी के नाम पर वोट मांगती है युवाओं ,किसानों के लिए उनकी कोई नीति नहीं है.हिमाचल प्रदेश मे चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार मतदान प्रतिशत अच्छा चला हुआ है.अनिरुद्ध सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि चुनाव से पहले 400 का नारा देने वाली भाजपा शुरआती एक-दो चरण के बाद बंद हो गया. उन्होंने कहा कि देश भर मे माहौल बदल रहा है और भाजपा 180 से 200 सीटों तक सिमट जाएगी.
