मंजूर पठान, चंबा: चुराह विधानसभा क्षेत्र में गर्मियों के मौसम में पानी की कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर पंचायतें अब वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर काम करेंगी। बता दें कि तीसा खंड विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से 55 पंचायतों को इस पर कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मानसून का सीजन शुरू होने वाला है और उससे पहले कई बार गर्मियों के मौसम में पानी की दिक्कत हो जाती हैं, लेकिन उससे पहले खंड विकास अधिकारी कार्यालय तीसा ने मानसून में बारिश के पानी को इकट्ठा करने का निर्णय लिया हैं ताकि यह पानी पीने और सिंचाई के काम आ सके।
बतादें की हर साल सरकार गर्मियों के मौसम में इस तरह के कदम उठाती है और उसी पर विभाग कार्य भी करते हैं। तीसा खंड विकास अधिकारी कार्यालय के तहत आने वाली पंचायतों के लिए प्लान बनाया गया हैं। कई बार देखा गया है की पानी के स्त्रोत और गांव की दूरी होने की वजह से पानी की किल्लत होती है लेकिन अब विभाग के माध्यम से आने वाले समय में पानी की किल्लत खासकर गर्मियों के मौसम में देखने को नहीं मिलेगी ।
दूसरी और खंड विकास अधिकारी तीसा मुनीष कुमार का कहना है की पहाड़ी इलाका होने के बाबजूद गर्मियों के मौसम में दिक्कत होती थी लेकिन इस बार वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर काम करने को कहा गया है ताकि उक्त पानी सिंचाई या अन्य काम आ सके। इसपर खंड विकास अधिकारी कार्यालय कार्य कर रहा हैं।
