नाहन/देवेन्द्र कुमार – विधानसभा चुनाव की नज़दीकियों के साथ हिमाचल में राजनीतिक हलचल तेज है ।सिरमौर जिला की रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले इलाके में सेंधमारी की है।
विधानसभा क्षेत्र के भलाड़ भलोना में दर्जनों लोगों ने भाजपा छोड़कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक विनय कुमार की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। विधायक विनय कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र से हमेशा ही भाजपा को समर्थन मिल रहा है मगर क्षेत्र की अनदेखी के चलते और भाजपा में लगातार बढ़ती चाटुकारिता और ठेकेदारी प्रथा से तंग लोगों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में अपना विश्वास व्यक्त किया है । बता दे कि
विधायक विनय कुमार लगातार रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए है। गौर रहे कि रेणुका विधानसभा हमेशा ही कांग्रेस का गढ़ रहा है।
भाजपा के गढ़ में रेणुका कांग्रेस की सेंध, दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन
Leave a comment
Leave a comment
