बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत पनोह के सिविल नागरिक 26 वर्षीय युवा पंकज चंदेल ने ईरान की सबसे ऊंची चोटी दामावंद को मात्र एक दिन में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया है । इस दौरान माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके किन्नौर के अमित नेगी भी उनके साथ रहे ।
दामावंद ईरान की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने में करीब पांच दिन लग जाते हैं । जबकि इन्होंने इस ट्रैक को मात्र एक दिन में ही पार किया । पंकज चंदेल ने बताया कि उन्होंने 8 जुलाई को अपना ट्रेकिंग का अभियान शुरू किया और 9 जुलाई को ईरान की सबसे ऊंची चोटी माउंट दामावंद 5609 मीटर ऊंची चोटी पर कहलूर एडवेंचर कंपनी का व भारतीय झंडा लहराया और वहां राष्ट्रीय गान गाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया । उन्होंने बताया कि माउट दामावंद को सिर्फ दो दिन में सबमिट करने पर दोनों पर्वतारोहियों को ईरान माउंटेनियरिंग फाउंडेशन ने उनकी जमकर प्रशंसा की और उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए । उन्होंने बताया कि वह दोनों भारतीय ऐसे पर्वतारोही है जिन्होंने इस चोटी को सिर्फ 1 दिन में सबमिट किया ।
बता दें कि पंकज चंदेल कहलूर एडवेंचर के संस्थापक भी हैं । उन्होंने न केवल हिमाचल प्रदेश , बल्कि कारगिल , सिकिम ,अरुणाचल आदि विभिन्न पहाड़ों पर शानदार विजय हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है । वह अब ईरान में जर्मन ,नेपाल ,ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों की एडवेंचर कंपनी के संस्थापक के साथ मिलकर इंडियन माउंटेंस को प्रमोट कर रहे हैं । उन्होंने इंटरनेशनल पर्वतारोही और कंपनी को भारत आने का निमंत्रण भी दिया । जिससे भारत में इंटरनेशनल एडवेंचर टूरिज्म को और गति प्रदान होगी । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में ही टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं और वह सरकार के सहयोग से बिलासपुर में एडवेंचर टूरिज्म ,पैराग्लाइडिंग कयाकिंग , साइकलिँग और अन्य स्पोर्ट्स को गति देने में सरकार के साथ मिलकर प्रयास करेंगे ।
