संजु चौधरी,शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुआ नुकसान थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। लगातार बारिश के चलते हा+दसे प्रदेश में पेश आ रहे हैं। वहीं बारिश की वजह से बीती मंगलवार रात रामपुर उपमंडल के नोगली में भी एक कार हाद+सा हुआ हैं।
यहां नोगली के पास एनएच 05 धंसने के कारण एक ऑल्टो कर सीधी सतलूज नदी में जा गि+री हैं। कार सतलुज नदी में जा समा+ई। कार में चार लोग सवार थे जिसमें से किसी का भी कोई सुराग नहीं मिल पाया हैं।
हादसा मंगलवार रात करीब 9:00 बजे का बताया जा रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग पंचायत खडाहन लाहड़ु, तह. ननखड़ी जिला शिमला के हैं। यह वृद्ध महिला को लेकर रामपुर इलाज के लिए ले जा रहे थे। अभी तक इन लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया हैं।
लापता हुए व्यक्तियों में मेहर सिंह, पुत्र ईश्वर दास उम्र 37 वर्ष,राजीव उम्र 33 वर्ष,शीतला पत्नी मेहर दास उम्र 29 वर्ष और एक महिला की पहचान सुंदला देवी 60 वर्ष के रूप में हुई हैं। वहीं सतलुज नदी के उफान पर होने के कारण रेस्क्यू नहीं किया जा रहा हैं।
