राहुल चावला,बैजनाथ (TSN)–कांगड़ा जिला के बीड़ बिलिंग में आज से पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है.इस आयोजन का शुभारंभ पर्यटन निगम के अध्यक्ष RS बाली द्वारा हवन यज्ञ में आहुति डाल कर किया गया है.इस आयोजन के लिए बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की ओर से सभी तैयारिया भी मुकम्मल कर ली गई है.
पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में 30 देश के 120 के करीब प्रतिभागी भाग ले रहे है,वही इस बार दस महिला पायलट भी इस पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में भाग ले रही है, सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो रेस्क्यू टीमों का गठन किया गया है ताकि अगर कोई दुर्घ.टना हो जाती है या कोई पायलट भटक जाता है तो उसे तुरंत रेस्क्यू किया जा सके वही दो हेलीकॉप्टर को भी स्टैंड बाय रखा गया है।
