By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिलासपुर की गोविंद सागर झील में शुरू होगी पैरासेलिंग… दिसंबर के पहले सप्ताह से ट्रायल रन होंगे शुरू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिलासपुर की गोविंद सागर झील में शुरू होगी पैरासेलिंग… दिसंबर के पहले सप्ताह से ट्रायल रन होंगे शुरू
himachalNews

बिलासपुर की गोविंद सागर झील में शुरू होगी पैरासेलिंग… दिसंबर के पहले सप्ताह से ट्रायल रन होंगे शुरू

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/11/30 at 1:46 PM
Share

बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-बिलासपुर जिला प्रशासन ने गोविंद सागर झील में पर्यटन अनुभव को और रोमांचक बनाने के लिए पैरासेलिंग गतिविधियों की शुरुआत का निर्णय लिया है।दिल्ली की एक प्रमुख कंपनी,जो वर्तमान में टिहरी में अपनी सेवाएं दे रही है,को इस परियोजना के तहत ट्रायल संचालन के लिए आमंत्रित किया गया है।यह कंपनी अगले दो महीनों तक झील में पैरासेलिंग गतिविधियों का संचालन करेगी। यह जानकारी उपायुक्त (डीसी) बिलासपुर,आबिद हुसैन सादिक ने दी।

जिला प्रशासन ने परियोजना के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां प्रदान कर दी हैं।कंपनी दिसंबर के पहले सप्ताह में अपनी पैरासेलिंग बोट्स को बिलासपुर लाएगी,जिसके बाद ट्रायल चरण शुरू होगा।इस दौरान एक तकनीकी समिति गतिविधियों की निगरानी करेगी। ट्रायल रिपोर्ट के आधार पर जिला नियामक समिति स्थायी संचालन के लिए अनुमति देगी।गोविंद सागर झील में पहले से मौजूद क्रूज और शिकारे जैसी गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं।अब इन गतिविधियों में पैरासेलिंग को शामिल करने से झील की लोकप्रियता और बढ़ेगी तथा बिलासपुर को जल रोमांच गतिविधियों का केंद्र बनाने में मदद मिलेगी।

पैरासेलिंग की यह पहल न केवल रोमांच प्रेमियों को आकर्षित करेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी।इस परियोजना का उद्देश्य बिलासपुर जिले को जल पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनाना है।डीसी बिलासपुर के अनुसार,इस कदम से झील के आसपास होटल, रेस्तरां और हस्तशिल्प जैसे सहायक उद्योगों में भी विकास होगा।भविष्य में झील में और भी जल क्रीड़ा गतिविधियों को शुरू करने की योजना है। यदि ट्रायल सफल होता है,तो पैरासेलिंग को स्थायी रूप से झील की आकर्षण सूची में शामिल किया जाएगा।इसके लिए औपचारिक परमिट जारी किए जाएंगे और संचालन के लिए एक व्यवस्थित ढांचा तैयार किया जाएगा।

TAGGED: Bilaspur govind sagar lake
Chandrika November 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राधा स्वामी चैरिटेबल अस्पताल के मुद्दे पर अब कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को घेरना किया शुरू
Next Article बस में राहुल गांधी के खिलाफ डिबेट सुनने पर नोटिस का मामला, MD बोले- ड्राइवर-कंडक्टर पर नहीं होगी कारवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?