कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-हिमाचल में जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में हवाई अड्डा के किनारे सुरक्षा दीवार लगाने का काम किया जा रहा है।लेकिन आने वाले समय में ब्यास नदी का बहाव इससे दूसरी और मुड़ जाएगा और नगर पंचायत भुंतर के वार्ड नंबर 7 के साथ-साथ ग्राम पंचायत भूइन के तीन वार्डो को भी खतरा बना हुआ है।ऐसे में से मुद्दे को लेकर कुल्लू में ग्रामीणों ने डीसी कुल्लू के साथ मुलाकात की और मांग रखी की ब्यास नदी के दोनों और सुरक्षा दीवार लगाई जाए।ताकि उन्हें खतरे का सामना न करना पड़े।
नदी के दोनों और सुरक्षा दीवार लगाई जाने की उठायी मांग
प्रतिनिधिमंडल में शामिल भुइन पंचायत के पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह, ग्रामीण भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इससे पहले साल 2023 की बाढ़ में भी उन्हें खासा नुकसान हुआ है और उस नुकसान की भी अभी तक भरपाई नहीं हो पाई है।अब भुंतर हवाई अड्डा प्रबंधन के द्वारा ब्यास नदी में सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है। लेकिन सुरक्षा दीवार के लगने से आने वाले समय में ब्यास नदी का रुख बदल जाएगा।जिससे नगर पंचायत भुंतर के वार्ड नंबर 7 और भुइन पंचायत के तीन वार्डो को खतरा है। ऐसे में उन्होंने डीसी से मांग रखी की अगर हवाई अड्डा प्रबंधन की ओर से सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है।तो दूसरी और भी सुरक्षा दीवार लगाई जानी चाहिए। इसके अलावा नदी के बीच में जो टापू बना हुआ है।अगर उसका मलबा भी हटाया जाए। तो इससे दोनों की ही समस्या हल हो जाएगी। ऐसे में जिला प्रशासन इस पर जल्द से जल्द कार्य करें।
