मंडी,धर्मवीर (TSN)-सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।यूनिवर्सिटी में इस बार 4 अप्रैल से 17 मई तक वार्षिक परीक्षाएं आयोजित होंगी।इन परीक्षाओं के बाद नए अकादमिक सत्र की एडमिशन से पहले ही इस बार फाइनल ईयर के छात्रों का परिणाम घोषित कर दिए जाएगा।ताकि इन छात्रों को रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।यह जानकारी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने दी।
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने दी जानकारी
कुलपति ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने इन परीक्षाओं के संचालन के लिए अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है।यूनिवर्सिटी के अंडर आने वाले 5 जिला के शिक्षण संस्थानों के 32 हजार विद्यार्थी इन परीक्षाओं में भाग लेंगे। जिसके लिए कुल 72 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होने बताया कि इस बार यूनिवर्सिटी ने निर्णय लिया है कि नए अकादमिक सत्र 2025-26 में एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने से पहले ही अंतिम वर्ष के छात्रों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। ताकि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को परीक्षा समाप्ह होने के उपरांत रिजल्ट के लिए ज्यादा लंबा इंतजार न करना पड़े। अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम के बाद ही यूनिविर्सिटी द्वारा नए अकादमिक सत्र की प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नए सत्र की एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी द्वारा ही करवाई जाएगी।
