Una,Rakesh ( TSN)-हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक संदिग्ध मिसाइल का हिस्सा गिरा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि यह हिस्सा एक खाली जगह पर गिरा और इससे किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे आकाश में तेज रोशनी दिखाई दी और कुछ ही पलों बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। सुबह ग्रामीणों ने इलाके में एक धातु जैसी वस्तु देखी, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
चिंतपूर्णी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। विशेषज्ञों की एक टीम जांच के लिए मौके पर रवाना कर दी गई है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह वस्तु वास्तव में क्या है और कहां से आई।
