शिमला, 10 May(TSN): जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया है कि जिला शिमला में गेहूं, चावल सहित सभी आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। साथ ही, एलपीजी, डीजल और पेट्रोल की भी जिले में कोई कमी नहीं है।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे घबराहट में अनावश्यक खरीदारी से बचें, ताकि सभी नागरिकों को आवश्यक वस्तुएं खुले बाजार और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से समान रूप से उपलब्ध करवाई जा सकें।
जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर सख्त निगरानी
जिलाधिकारी अनुपम कश्यप ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई दुकानदार वस्तुओं को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेचता है या स्टॉक छुपाकर जमाखोरी करता है, तो उसके विरुद्ध हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी निरोधक आदेश, 1977 और वस्तु मूल्यांकन एवं प्रदर्शन आदेश, 1977 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत कहाँ करें?
यदि आपको जमाखोरी या मुनाफाखोरी से संबंधित कोई भी सूचना मिले, तो तुरंत निम्नलिखित टोल-फ्री नंबरों पर संपर्क करें:
- खाद्य आपूर्ति विभाग: 1967
- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण: 1077
