नालागढ़ : जगत सिंह (TSN)- देश के चार राज्यों के साथ-साथ अब हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन और हमीरपुर में भी संजीवनी मोबाइल वैन सेवा शुरू की जा रही है । मोबाइल वैन सेवा का हेल्पलाइन नंबर 1862 भी जारी कर दिया गया है, जिसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले के रहने वाले पशुपालक हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके अपने पशु के इलाज के लिए मोबाइल वैन सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
बता दें कि यह मोबाइल वैन सेवा पहले देश के चार राज्यों में जारी की जा चुकी है जिसका लाभ वहां के रहने वाले पशुपालक उठा रहे हैं और अब इस मोबाइल बंद सेवा को हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन और हमीरपुर जिला में शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से उप मंडल नालागढ़ में भी एक मोबाइल वैन शुरू की जाएगी जिसके माध्यम से कोई भी पशुपालक इस मोबाइल वैन के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके अपने पशुओं का इलाज घर द्वार मुफ्त करवा सकते हैं।इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए पशुपालन विभाग नालागढ़ के चिकित्सक डॉक्टर भारत कर्करा ने बताया कि भारत देश के साथ-साथ अब हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन और हमीरपुर में भी इस मोबाइल वैन सेवा को शुरू किया जा रहा है । जिसका लाभ पशुपालक उठा सकते हैं, उन्होंने कहा कि इस मोबाइल वैन सेवा के माध्यम से जहां पशुओं का इलाज फ्री घर द्वार किया जाएगा और उन्हें फ्री दवाइयां बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल वैन सेवा के माध्यम से पशुपालकों को बहुत लाभ पहुंचेगा और उनके घर द्वार पर ही अब पशुओं का इलाज करवाया जाएगा । उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा जारी की गई संजीवनी मोबाइल वैन सेवा बाकी राज्यों के साथ-साथ हिमाचल में भी कारगर होगी।
