सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में लगातार स्क्रब टायफस के मामले बढ़ते जा रहे हैं । बरसात के दिनों में जहां जल जनित रोगों के बढ़ने का खतरा रहता है, वहीं स्क्रब टायफस के मामले भी प्रदेश में आ रहे हैं।
बुधवार को मीडिया को जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने बताया कि स्क्रब टायफस एक कीड़े के काटने से फैलता है यह कीड़ा घास में पाया जाता है । जिसके काटने से शरीर में अकड़न,बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं । वहीं कई बार गहरा दाग भी व्यक्ति के शरीर पर पड़ जाता है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह से लेकर अब तक जिला में 1,119 सैंपल लिए गए हैं । जिसमें से 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । वहीं पांच लोगों की भी स्क्रब टायफस से मौ+त हुई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास इसको लेकर पुरी दवाइयां सभी अस्पतालों में मौजूद है और टेस्टिंग भी विभाग कर रहा है।
