अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो के बेड़े में 24 नई बसों को शामिल किया गया हैं। नई बसों के आने से जहां बसों के बीच रास्ते में ब्रेकडाउन हो जाने से छुटकारा मिलेगा वहीं आधुनिक बसों के कारण यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि हमीरपुर डिपो यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत हैं। नई बसों के आने से लंबे रूट पर चलने वाली बसों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।
बता दें कि पिछले 5 महीनों में हमीरपुर डिपो को दो दर्जन नई बी 6 बसें मिली हैं। इनमें तीन बसें एसी वाली हैं। इनमें दो बसों को चंडीगढ़ रूट पर लगाया गया है जबकि एक एयर कंडीशनर बस को अमृतसर रूट पर ट्रायल के तौर पर जल्द ही शुरू किया जाएगा। नई बसें आ जाने से लांग रूट पर इन्हें भेजने का काम और बेहतर ढंग से किया जा सकेगा।
हमीरपुर डिपो में अब 143 बसों का बेड़ा हो गया हैं। बीच रास्ते में अकसर पुरानी बसों में ब्रेकडाउन हो जाया करता था जिसकी वजह से ज्यादा बसें न होने की वजह से रूट पर नई बस को भेजने में दिक्कत आती थी, लेकिन अब ज्यादा बसें हो जाने से इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
एचआरटीसी के उपमंडलीय पप्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि पिछले 5 महीनों में 24 नई बसें हमीरपुर डिपो में शामिल की गई हैं जिन में से 3 बसें एयर कंडीशन हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए एसी बस को चंडीगढ़ व अमृतसर रूट पर चलाया जा रहा हैं।
