By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पठानकोट -मंडी फोरलेन प्रभावितों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, एक्स टू फैक्टर के तहत मुआवजा देने की उठाई मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > पठानकोट -मंडी फोरलेन प्रभावितों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, एक्स टू फैक्टर के तहत मुआवजा देने की उठाई मांग
Uncategorized

पठानकोट -मंडी फोरलेन प्रभावितों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, एक्स टू फैक्टर के तहत मुआवजा देने की उठाई मांग

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/08 at 12:34 PM
Share

संजीव महाजन,नूरपुर:पठानकोट-मंडी फोरलेन पीड़ितों कि समस्याओं कि प्रदेश सरकार की ओर से कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। आखिर में अब इन पीड़ितों को अपनी समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ही भेजना पड़ा है। गुरुवार को फोरलेन प्रभावितों की ओर से नूरपुर तहसीलदार के माध्यम से हिमाचल भू अधिग्रहण प्रभावित मंच एवं हिमाचल मानव अधिकार लोक बॉडी प्रदेश अध्यक्ष राजेश पठानिया की अध्यक्षता में ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा।

प्रदेश अध्यक्ष मानवधिकार लोक बॉडी राजेश पठानिया ने बताया के सरकार पिछले 5 वर्ष से फोरलेन पीड़तों के साथ खिलवाड़ कर रही है। एक और जहां सरकार ने जनता की जमीन को कौड़ियों के भाव खरीद कर जनता को सड़कों पर आने के लिए मजबूर कर दिया वहीं उनकी जमीनों पर बने भवनों के मूल्यों में भारी कटौती कर फोरलेन प्रभावितों के जख्मों पर नमक छिड़कने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया की पठानकोट- मंडी को अपने अवार्ड में लिंक रोड कई गांव को दर्शाया गया है और भाजपा अपने घोषणा पत्र में किए वादे से भी मुकर गई है, जिसका खामियाजा हिमाचल की भोली-भाली जनता अपनी जमीनी व घर बार खोकर भुगत रही है । एक ही जमीनों के 33 अवार्ड करके सरकार ने उन्हें ठगने का प्रयास किया है। जनता की कोई भी सुनवाई कहीं भी नहीं हो रही है। हजारों लोगों को न्याय मांगने के लिए सरकार अदालतों की ओर रुख करने को मजबूर कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार के इस भेदभाव से तंग आकर फोरलेन प्रभावित आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को आईना जरूर दिखाएंगे। इस मौके पर फोरलेन पीड़ितों को आम आदमी पार्टी का भरपूर साथ मिला जिसमें संगठन मंत्री राजेश पठानिया के अलावा प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी मनीषा, मंगल ठाकुर, तिलक राज, महेंद्र चौधरी, कमलेश देवी, विक्रम, राज सिंह और दर्जनों फोरलेन प्रभावित मौजूद रहे।

आप की प्रदेश प्रवक्ता मनीषा ने बताया की फोरलेन प्रभावितों के साथ आज अन्याय किया जा रहा है। वर्ष 2013 में कांग्रेस की ओर से एक्ट लाया गया था जिसके तहत प्रभावितों को एक्स टू फैक्टर के तहत मुआवजा मिलना था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारें इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह करती आई है और महज वोट बैंक की राजनीति तक सिमट कर रह गई है। मनीषा ने कहा कि आज दस हजार लोग प्रभावित हो रहे है जिन्हें एक्स वन फैक्टर के तहत मुआवजा दिया गया है जो सरासर नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि आज एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया है जिसमें प्रभावित लोगों को एक्स टू फैक्टर के तहत मुआवजा देने की मांग की गई है।

admin September 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एचआरटीसी चालक-परिचालकों के बीच बढ़ा विवाद, परिचालक के खिलाफ़ मानहानि का केस करने की चेतावनी
Next Article सत्ता में आते ही ओल्ड पेंशन स्कीम होगी बहाल:विजय डोगरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शिमला में जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में विवाद! भाजपा नेताओं ने डीसी शिमला के सामने की नारेबाज़ी किया घेराव

Ago

कुटलैहड़ में भाजपा की जीत का दावा, धर्मेंद्र राणा बोले- संगठन पूरी मजबूती से मैदान में

Ago

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?