By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 10 महीनों से नहीं हुआ पेमेंट का भुगतान, 3 महीनों से बंद पड़ा है फोरलेन प्रोजेक्ट का काम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 10 महीनों से नहीं हुआ पेमेंट का भुगतान, 3 महीनों से बंद पड़ा है फोरलेन प्रोजेक्ट का काम
himachalNews

10 महीनों से नहीं हुआ पेमेंट का भुगतान, 3 महीनों से बंद पड़ा है फोरलेन प्रोजेक्ट का काम

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/13 at 7:12 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के एक हिस्से का काम बीते 3 महीनों से बंद पड़ा है। पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट का मुहाना माने जाने वाले डयोड के पास बीते तीन महीनों से शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के काम पर ताला लटका हुआ है। कारण, ठेकेदारों को 10 महीनों से पेमेंट का भुगतान न होना। पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट इस पूरे प्रोजेक्ट का सबसे महत्पूर्ण भाग है क्योंकि यहां 10 टनलों का निर्माण किया जा रहा है। 5 टनलें बनकर तैयार हो चुकी हैं और बाकियों का काम चला हुआ है।

इस प्रोजेक्ट का एंट्री प्वाइंट डयोड के पास है। यहां बन रही दो टनलों का काम बीते 3 महीनों से रूका हुआ है। 2600 करोड़ के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को एनएचएआई की तरफ से तो समय-समय पर पेमेंट का भुगतान किया जा रहा है लेकिन शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी आगे भुगतान नहीं कर पा रही है। यहां काम कर रहे ठेकेदारों द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब कंपनी प्रबंधन ने कोई भुगतान नहीं किया तो ठेकेदारों को मजबूरन काम बंद करना पड़ा। आज आलम यह हो गया है कि कंपनी प्रबंधन सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस प्रोजेक्ट के काम को दोबारा शुरू करवाने की तरफ जरा भी गंभीर नजर नहीं आ रही है। यदि गंभीरता दिखती तो शायद इतने लंबे समय तक काम को रोका नहीं जाता और काम दोबारा से शुरू हो चुका होना था। यह वही प्रोजेक्ट है जिसका काम एक समय में इतनी तेज गति के साथ चल रहा था जिसका हर कोई मुरीद था। सिर्फ कोविड के दौरान कुछ समय के लिए काम बंद हुआ था लेकिन उसके बाद भी काम में कोई कमी नहीं आई थी। लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है जैसे कंपनी प्रबंधन ने इस काम का न करने की ही कसम खा ली है।

बकाया भुगतान को लेकर निकाला जा रहा है समाधान

वहीं,जब इस बारे में शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा से बात की गई तो उन्होंने माना कि बकाया भुगतान न होने के कारण काम रूका हुआ है।उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में कंपनी प्रबंधन द्वारा जल्द ही कोई निर्णय ले लिया जाएगा।सिर्फ डयोड टनल के पास काम रूका है,जबकि बाकी प्रोजेक्ट का कार्य जारी है।80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।शेष 20 प्रतिशत को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

एनएचएआई समय पर कर रही है भुगतान

वहीं,जब इस बारे में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में लगी कंपनी को समय पर भुगतान किया जा रहा है। पेमेंट के मामले में एनएचएआई के स्तर पर कोई कमी नहीं है।

TAGGED: Mandi fourlane project
Chandrika August 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पंजाब के पर्यटकों को गुंडा*गर्दी करना पड़ा भारी.. लोगों ने पकड़कर की धुनाई
Next Article सेंट बीड्स कॉलेज में महाधिवक्ता अनूप रतन ने एंटी रैगिंग के कानूनी पहलुओं से करवाया रूबरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर

Ago

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?