By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: NPA पर डाक्टरों की पेनडाउन स्ट्राइक शुरू…डेढ़ घंटे ओपीडी में नहीं बैठे चिकित्सक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > NPA पर डाक्टरों की पेनडाउन स्ट्राइक शुरू…डेढ़ घंटे ओपीडी में नहीं बैठे चिकित्सक
healthhimachal

NPA पर डाक्टरों की पेनडाउन स्ट्राइक शुरू…डेढ़ घंटे ओपीडी में नहीं बैठे चिकित्सक

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/05/29 at 9:00 PM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा -एनपीए बंद करने के विरोध में डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक प्रदेश भर में शुरू हो गई है, जिसके चलते सभी चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टरों ने कुछ देर तक सेवाएं बंद रखीं। इस दौरान मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भी आज सोमवार को डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक की । इस दौरान सुबह 9:30 से लेकर 11 बजे तक डॉक्टर ओपीडी में नहीं बैठे, जिस वजह से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी में ही मरीजों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं।

बता दें कि सोमवार के दिन क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों की काफी अधिक संख्या रहती है। मरीज सुबह 8 बजे से ही अस्पताल में उपचार लेने के लिए पहुंच गए थे। पेन डाउन स्ट्राइक की वजह से मरीज डाक्टरों का इंतजार करने के लिए ओपीडी कक्ष के बाहर बैठे रहे। डेढ़ घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक के बाद 11 बजे ओपीडी में चिकित्सक पहुंचे तथा मरीजों की जांच की। बता दें कि एनपीए बंद करने के विरोध में डॉक्टर हड़ताल पर उतर आए हैं और पेन डाउन स्ट्राइक की जा रही है। स्ट्राइक की वजह से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू सहित अन्य अस्पतालों में भी 11:00 बजे तक ओपीडी में डॉक्टर नहीं पहुंचे। एनपीए बंद करने का लगातार विरोध जताया जा रहा है। हालांकि अस्पताल में तैनात डॉक्टर अपने कार्यस्थल पर तो मौजूद थे, लेकिन आपातकालीन सेवाओं को छोड़ कर वे अन्य मरीजों की जांच नहीं कर रहे थे, जिससे दूरदराज से आए मरीजों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस विषय पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि डॉक्टर को बेसिक वेतन का 20 प्रतिशत नॉन प्रैक्टिस अलाउंस मिलता है, जो कि मौजूदा सरकार ने नए भर्ती होने वाले डॉक्टरों के लिए बंद कर दिया है, जो कि एक निराशाजनक कदम है। यह पेन डाउन स्ट्राइक तब तक जारी रहेगी, जब तक नोटिफिकेशन को रद्द नहीं किया जाता।

TAGGED: Kullu doctors pen down strike
Chandrika May 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अस्पतालों में पहले ही डॉक्टरों की कमी… स्ट्राइक के चलते और परेशान हुए मरीज
Next Article डेपुटेशन पर काज़ा गए रेडियोलॉजिस्ट…कुल्लू अस्पताल में मरीज परेशान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?