कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा -क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात रेडियोलॉजिस्ट को डेपुटेशन पर शितमरुस्थल काज़ा भेजा गया है, जिसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । रेडियोलॉजिस्ट द्वारा मरीजों को एक महीना पहले अल्ट्रासाउंड की डेट दी गई थी, लेकिन आज अस्पताल पहुंचे मरीजों को डॉक्टर के तैनात ना होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा । रेडियोलॉजिस्ट के ना होने के चलते मरीजो को उपचार की सुविधा नही मिल पा रही है ।
क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज करवाने आए तीमारदारों पूजा शर्मा , कांता जोशी , प्रीति का कहना है कि यहां पर रेडियोलॉजिस्ट नहीं है हालांकि उन्हें 1 महीने पहले आज की तारीख दी गई थी और अब अस्पताल पहुंचकर उन्हें मालूम हुआ कि रेडियोलॉजिस्ट को काज़ा डेपुटेशन पर भेजा गया है । उनका कहना है कि इतने बड़े अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार को अतिरिक्त डॉ की नियुक्ति करनी चाहिए ताकि मरीजों और उनके साथ आने वाले तीमारदारों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े । बीमार महिला पूजा ने बताया कि डेढ़ महीना पहले उन्हें आज के दिन की अल्ट्रासाउंड के लिए डेट दी गई थी, लेकिन डॉक्टर के ना होने के चलते उन्हें अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है । निजी अस्पतालों में बहुत पैसा खर्च करना पड़ रहा है । लोगों का कहना है कि बीमार व्यक्तियों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा ना मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
